लोक सेवा सप्ताह प्रारंभ

पन्ना 26 सितंबर 18/प्रदेश में लोक सेवाओं के गारंटी अधिनियम 2010 दिनांक 25 सितंबर 2010 से प्रभावशील है। वर्तमान में 47 विभागों की 446 सेवाएं अधिनियम के अन्तर्गत अधिसूचित की गयी हैं। इनमें 261 सेवाएं आॅनलाईन लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से दी जा रही हैं। शासन द्वारा अधिनियम के प्रभावशील होने की नौवीं वर्षगांठ 25 सितंबर से लोक सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है। यह 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान 2 अक्टूबर को समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामवासियों को लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अन्तर्गत अधिसूचित सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। लोक सेवा दिवस के दौरान समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी विद्यालयों में लोक सेवाआंे के संबंध में वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को लोक सेवा केन्द्रांे पर भ्रमण कराकर सेवा प्रदाय की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। 
समाचार क्रमांक 336-3024

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार