हाथी जन्मोत्सव कार्यक्रम 02 अक्टूबर 2018

पन्ना 26 सितंबर 18/उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व ने बताया है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में 14 हाथियों का एक परिवार है जिसमें सबसे बुजुर्ग सदस्य के रूप में वत्सला हथिनी विद्यमान है जिसकी अनुमानित उम्र लगभग 100 वर्ष है। सम्भवतः यह दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी है। उसके जन्म से संबंधित प्रमाणिक दस्तावेजों की खोजबीन कराई जा रही है। इस वर्ष पन्ना जिले के स्वीप आइकान हेतु वत्सला का नाम जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना द्वारा प्रस्तावित किया जा चुका है। हाथियों के इस परिवार में सबसे छोटा सदस्य बापू (हाथी) है जिसका जन्म 02 अक्टूबर 2017 को हुआ था। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने 02 अक्टूबर 2018, बापू हाथी के प्रथम जन्म दिवस को हाथी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जो आगामी वर्षो में भी अनवरत जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी तरह दिनाॅंक 02 अक्टूबर 2018 को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का प्रारंभ पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथी जन्मोत्सव मना कर किया जावेगा। पन्ना के आमजन/विद्यार्थियों/गणमान्य नागरिकों/ मीडिया एवं पर्यावरण प्रेमियों को वन्यप्राणियों एवं प्रकृति से जुड़ाव के अवसर के रूप में जनसमर्थन से वन्यप्राणी संरक्षण की मूलभावना को आगे बढ़ाते हुए जनजागृति का प्रयास किया जावेगा। उन्होंने अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनायें। यह कार्यक्रम जंगल काॅटेज परिसर हिनौता में प्रातः 11.00 बजे से किया जावेगा।
समाचार क्रमांक 333-3021

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार