Posts

तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित जूता-चप्पल में कोई हानिकारक रसायन नही बिना किसी भय के जूता-चप्पल का प्रयोग करने की अपील

Image
पन्ना 28 अगस्त 18/प्रबंध संचालक जिला वनोपज संघ मर्या. दक्षिण वनमण्डल पन्ना ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के तहत जूता-चप्पल का वितरण किया गया है। इनका वितरण किए जाने के पूर्व भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थानों, केन्द्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान चेन्नई द्वारा प्री टेस्टिंग तथा फुटवेयर डिजाईन एवं डेवलपमेन्ट इन्स्टीटूट नोयडा से पोस्ट डिलेवरी टेस्ट कराया गया है। सभी मानकों पर खरा पाए जाने पर ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूता-चप्पल का वितरण किया गया है। टेस्ट रिर्पोटों में कोई भी हानिकारक रसायन नही पाए गए हैं। उन्होंने सभी तेंदूपत्ता संग्राहकों से किसी भी तरह की अफवाह से प्रभावित हुए बिना एवं बिना किसी भय के इन जूता-चप्पल का प्रयोग करने की अपील की है। समाचार क्रमांक 379-2630

आईटी एप्लीकेशन्स पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एक सितंबर को

Image
पन्ना 28 अगस्त 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि आईटी एप्लीकेशन्स की एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिनांक 01 सितंबर 2018 को प्रातः 10 बजे से आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, शाहपुरा भोपाल में आयोजित किया गया है। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कलेक्ट्रेट पन्ना एवं मैनेजर ई-गवर्नेन्स पन्ना को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण हेतु निर्धारित स्थल पर नियत दिनांक एवं समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। समाचार क्रमांक 380-2631

ईव्हीएम एवं वीवीपैट की हैण्ड्स आॅन ट्रेनिंग 31 को

Image
पन्ना 28 अगस्त 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुसार भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय ईव्हीएम एवं वीवीपैट की हैण्ड्स आॅफ ट्रेनिंग दी जाना है। यह प्रशिक्षण 31 अगस्त 2018 को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया है। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारी, सहायक यंत्री, प्रध्यापक, व्याख्याता, अध्यापक एवं उपयंत्रियों को इस प्रशिक्षण में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 381-2632

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 30 अगस्त को

Image
पन्ना 28 अगस्त 18/संयुक्त कलेक्टर ने बताया है कि कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक 30 अगस्त 2018 को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। उन्होंने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों, अधीक्षक भूअभिलेख, नजूल तहसीलदार पन्ना, मैनेजर ई-गवर्नेन्स एवं जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी को बैठक से संबंधित एजेण्डानुसार बिन्दुवार जानकारी 30 अगस्त के पूर्व कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करने एवं 30 अगस्त को आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से सम्पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 382-2633

गांव गांव में प्रचार रथों ने जगाई जन कल्याण की अलख

Image
पन्ना 28 अगस्त 18/जिले के पांचों विकास खण्डों के लिए 15 अगस्त को जिला मुख्यालय से प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले द्वारा विकास की हरी झण्डी दिखा कर ग्रामीण अंचलों में रवाना किये गये रथ जिले के ग्रामीणों अंचलों में भ्रमण कर रहे हैं। इन रथों के बाहर लगी चित्र प्रदर्शनी लोगों को अपनी और आकर्षित कर रही है। वही इनमें लगी एल सी डी के द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रोचक ढंग से दिखाई जा रही है। जिसे देखने में ग्रामीणजन उत्साह दिखा रहे हैं। इसी क्रम में प्रचार रथों ने 28 अगस्त को सलेहा, रैपुरा, गढी, दिया, मकरी, मलघन आदि गावों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों में इन रथों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को उनके ही गांव में जानकारी मिल रही है इसके लिए उनके द्वारा शासन के इस कदम की सराहना की जा रही है। जो लोग पढ लिख नही पाते उन्हे चल चित्र के माध्यम से जानकारी प्रदाय की जा रही है। समाचार क्रमांक 383-2634

आंगनवाडी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त

Image
पन्ना 28 अगस्त 18/परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सुश्री कीर्ति चंदेल ने बताया कि श्रीमती दीपिका अग्रवाल आंगनवाडी कार्यकर्ता केन्द्र बिलघाडी द्वारा कर्तव्य से लगातार अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप उनकी सेवाएं आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद से तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गयी है।     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि श्रीमती दीपिका अग्रवाल को मातृत्व अवकाश का उपभोग करने के बाद कार्य पर उपस्थित रहने के लिए लिखा गया था। लेकिन मातृत्व अवकाश की पात्रता न होने के कारण एवं अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप उन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसके बाद क्षेत्रीय पर्यवेक्षक द्वारा भी कर्तव्य पर लगातार अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस जारी किया गया था। 14 अगस्त 2018 को श्रीमती अग्रवाल को कार्य पर उपस्थित होने के संबंध में अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया। लेकिन श्रीमती अग्रवाल द्वारा आज दिनांक तक कार्य पर उपस्थिति दर्ज नही कराई गयी। जिसके फलस्वरूप आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद से उनकी सेवाएं सम...

जनसुनवाई में सुनी गयी 125 आवेदकों की समस्याएं

Image
पन्ना 28 अगस्त 18/शासन के निर्देशानुसार आमजन की अधिकारियों तक सीधे पहुंच बनाने एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को विकासखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य आयोजित की जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 28 अगस्त 2018 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में 125 आवेदकों की समस्याएं सुनी गयी।     जनसुनवाई में जिले के विभिन्न अचंलों के ग्रामीण भी अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। आमजनता द्वारा बीपीएल में नाम जोडे जाने, पीएम आवास, उपचार सहायता राशि, परिवार सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, भूअर्जन, संबल योजना अन्तर्गत पंजीयन कराने आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण किया गया। शेष में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर श्री खत्री के निर्देशन में आॅनलाई...

समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 4 सितंबर को

Image
पन्ना 28 अगस्त 18/समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 4 सितंबर को कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में आयोजित किया जाना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जिले की गतिविधियों विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा/समीक्षा करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि अपने विभाग से संबंधित जानकारी 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के साथ बैठक में 4 सितंबर को कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेसिंग हाल मेें उपस्थित रहें। समाचार क्रमांक 367-2618

खेल दिवस आज-स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएँ

Image
पन्ना 28 अगस्त 2018/प्रदेश में 29 अगस्त मेजर ध्यानचन्द की स्मृति में खेल दिवस के मौके पर सभी संभागीय मुख्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी स्कूलों में एक दिवसीय खेल महोत्सव “आ खेलंे जरा” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।      जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि खेल दिवस पर स्कूलों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। समारोह में उन व्यक्तियों और स्वयंसेवी संगठनों को भी आमंत्रित किया जाये, जो स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री वितरित करना चाहते हों। खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार समारोह में जन-प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। समाचार क्रमांक 368-2619

विकेन्द्रीकृत एवं एकीकृत जिला योजना वर्ष 2019-20 जिला स्तरीय प्रशिक्षण आज

Image
पन्ना 28 अगस्त 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि विकेन्द्रीकृत जिला योजना वर्ष 2019-20 बनाने हेतु ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में विकेन्द्रीकृत नियोजन प्रणाली में जनसामान्य के समस्त वर्गो की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय निकाय ग्रामीण/नगरीय विभागों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण 29 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जाना है। जिसमें सभी संबंधित अधिकारी प्रशिक्षण में निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। यह प्रशिक्षण राज्य योेजना भोपाल से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा दिया जाएगा।     उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण में संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारी समस्त उपस्थित रहेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने साथ दो कर्मचारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी एक कर्मचारी जो मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर निकाय स्तर पर प्रशिक्षण दे सके को अपने साथ लाएंगे। जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मास्टर ट्रेनर्स जनपद/नगरीय निकाय स्तर पर तकनीकी सहायता...