Posts

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 01 जून 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि श्री राममिलन लोधी निवासी अधराड़ तहसील रैपुरा को उपचार के लिए 20 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। राशि का भुगतान राममिलन लोधी के उपचार के लिए उनके बैंक खाते में किया जाएगा।  समाचार क्रमांक 02-1561

दुकानदारों से एक लाख 43 हजार रूपये की बकाया राशि वसूल शेष मंदिरों के बकाया दुकानदारों से भी शीघ्र की जाएगी वसूली

Image
पन्ना 01 जून 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विनय द्विवेदी द्वारा मंदिर परिसर में निर्मित दुकानों के दुकानदारों से एक लाख 43 हजार 127 रूपये की बकाया राशि वसूल की गयी है। इस संबंध में धर्मार्थ शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम पन्ना द्वारा गत दिवस मंदिर श्री जुगल किशोर जी पन्ना में बैठक आयोजित कर श्री जुगल किशोर जी एवं श्री बल्देव जी मंदिर परिसर में निर्मित दुकानों के बकायादारों से किराया वसूल किया गया। जिसमें 30 मई को श्री जुगल किशोर जी मंदिर की निर्मित दुकानों के बकायादारांे से 98 हजार 127 रूपये वसूल किए गए। इसी प्रकार 31 मई 2018 को श्री बल्देव जी मंदिर की निर्मित दुकानों के बकायादारों से 45 हजार रूपये वसूल किए गए हैं।  प्रभारी अधिकारी (धर्मार्थ) श्री द्विवेदी ने दुकानदारों को निर्देशित किया है कि 5 जून 2018 तक सम्पूर्ण बकाया राशि समस्त बकायादार जमा कर दें। यदि दुकानदारों द्वारा बकाया किराया जमा नही किया जाता है तो उनकी दुकानों में तालाबंदी की जाकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित मंदिरों ...

नगरीय निकाय की मतदाता सूची का पुनरीक्षण वर्ष-2018 दावा-आपत्ति की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश

Image
पन्ना 01 जून 18/मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के आदेशानुसार नगरीय निकाय की मतदाता सूची का पुनरीक्षण 2018 के अन्तर्गत 8 जून 2018 तक दावा आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने बताया है कि निर्वाचन पर्यवेक्षक द्वारा दूरभाष पर सभी संबंधितों से दावा आपत्ति प्राप्त करने की जानकारी लेने पर नगर परिषद ककरहटी के श्री मनोज चत ुर्वेदी ने बताया कि ककरहटी नगर परिषद के लिए नियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा अभी तक सामग्री ही प्राप्त नही की गयी है।  उन्होंने तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवेन्द्रनगर को निर्देश दिए हैं कि तत्काल इस संबंध में उचित एवं आवश्यक कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें तथा प्रतिदिन दावा आपत्ति करने की जानकारी इस कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें।  समाचार क्रमांक 04-1563

सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समस्त सशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन ई-दक्ष केन्द्र में किए जाएं-कलेक्टर

Image
पन्ना 01 जून 18/ ई-गवर्नेन्स एवं आईटी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति सुग्राही करने एवं कम्प्यूटर आदि सूचना प्रौद्योगिकी उपकरणों के उपयोग, आवश्यक दक्षताओं के संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन हेतु यादवेन्द्र क्लब पन्ना में ई-दक्ष केन्द्र स्थापित किया जा चुका है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि उनके कार्यालय द्वारा आयोजित होने वाले सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समस्त सशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमोें का आयोजन ई-दक्ष केन्द्र में ही कराया जाना सुनिश्चित करें।  समाचार क्रमांक 05-1564

संकुल प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

Image
पन्ना 01 जून 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला गोल्ही मुडिया के अध्यापक श्री रमेश प्रसाद प्रजापति की अब तक अग्रिम वेतनवृद्धि नही लगाने पर संकुल प्राचार्य शा. कन्या उमावि देवेन्द्रनगर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इस संबंध में प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय के आदेश दिनांक 7 अक्टूबर 2017 के द्वारा श्री रमेश प्रसाद प्रजापति को परिवार नियोजन के लिए अग्रिम एक वेतनवृद्धि स्वीकृत की गयी है। लेकिन श्री प्रजापति द्वारा जनसुनवाई में कलेक्टर को अवगत कराया गया कि संकुल प्राचार्य शा. कन्या उमावि देवेन्द्रनगर कार्यालय में समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने पर भी अभी तक अग्रिम वेतनवृद्धि नही लगाई गयी है। साथ ही संकुल प्राचार्य द्वारा कहा गया कि ग्रीन कार्ड योजना बंद हो गयी है इसलिए अग्रिम वेतनवृद्धि नही लगाएंगे।   मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय के आदेश के आधार पर श्री प्रजापति को अब तक एक अग्रिम वेतनवृद्धि का लाभ प्रदाय नही करने के संबंध में अनुशासनात...

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि 3 जून

Image
पन्ना 01 जून 18/माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2018-19 में संचालित पाठ्यक्रमों में ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून, 2018 तक बढ़ाई गई है। ऑनलाईन आवेदन ूूूण्उबतचअण्उचवदसपदण्हवअण्पद  लिंक पर 3 जून रात्रि 12 बजे तक किये जा सकते हैं। समाचार क्रमांक 07-1566

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को

Image
पन्ना 01 जून 18/संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा प्रत्येक वर्ष 5 जून विश्व पर्यावरण के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार को विश्व होस्ट कंट्री के रूप में घोषित किया है। प्लाटिक और पॉलीथीन आज हमारे जीवन का एक विभिन्न हिस्सा बन गए हैं, परंतु इनके बढ़ते उपयोग और उसके बाद उचित निष्पादन के अभाव में पर्यावरणीय समस्याएं परिलक्षित हो रही हैं। इस समस्या की ओर सारी दुनिया का ध्यान आकृष्ट करने के लिए आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस विषय पर व्यापक जन जागृति लाने हेतु भारत शासन के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन जागरुकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सलाह दी गई है। जिले में यदि कोई शैक्षणिक या अन्य कोई संस्था स्वयं को पॉलीथीन मुक्त घोषित करती है तो उसे केन्द्र शासन के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उचित रूप से पुरस्कृत भी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है।  समाचार क्रमांक 08-1567

ऋण समाधान योजना की अंतिम तिथि 15 जून

Image
पन्ना 01 जून 18/ऋणों के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना चल रही है। किसान भाई आगामी 15 जून तक अपने बकाया ऋण के मूलधन की 50 प्रतिशत राशि जमा कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के अनुसार लाभ लेने के लिए कृषक द्वारा मूलधन की 50 प्रतिशत राशि को 15 जून तक एक मुश्त अथवा किश्तों में जमा कराना होगा।   कृषक द्वारा जिस दिनांक को शेष आधे मूलधन की राशि चुकाई जायेगी, उसी दिन कृषक को इस राशि के बराबर का शून्य प्रतिशत ब्याज का नवीन नकद ऋण स्वीकृत कर दिया जायेगा। साथ ही उस दिनांक को खाते में शेष बकाया ब्याज की पूरी राशि माफ कर दी जायेगी। कृषक को नवीन ऋण मान के अंतर्गत उपलब्ध शेष साख सीमा का अतिरिक्त ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर वस्तुऋण के रूप में उपलब्ध होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृषि साख सहकारी समिति से सम्पर्क किया जा सकता है। समाचार क्रमांक 09-1568

आंगनबाडी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पडेस्क स्थापित

Image
पन्ना 01 जून 18/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के भाग-14 के प्रावधान के तहत हितग्राहियों की शिकायतों के निराकरण हेतु हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। यहे हेल्पडेस्क आंगनबाड़ी केन्द्र की सेवाओं से सम्बन्धित आम जनता की शिकायतों को राज्य स्तर तक पहुंचाने, सम्बन्धित अधिकारी द्वारा उनके त्वरित निराकरण के लिए स्थापित की गई है। निःशुल्क हेल्पडेस्क का नंबर 1800 8330 100 है। यह नंबर कार्यालयीन समय में कार्यरत रहेगा।        आंगनबाड़ी केन्द्र से सम्बन्धित शिकायत सॉफ्टवेयर में दर्ज होगी। उसकी सूचना सम्बन्धित सेक्टर पर्यवेक्षक के मोबाइल एप पर प्रदर्शित होगी। निर्धारित अवधि में निराकरण न करने पर शिकायत परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा संयुक्त संचालक को अंतरित हो जाएगी। इस नंबर पर आंगनबाड़ी केन्द्र बंद होने, केन्द्र में ताजा भोजन नहीं होने, टेकहोम राशन का वितरण नहीं होने, आंगनबाड़ी केन्द्र समय पर न खुलने, मंगल दिवस का आयोजन न होने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ग्राम में निवास नहीं करने तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप...

“दस्तक अभियान” का प्रथम चरण 14 जून से होगा प्रारंभ

Image
पन्ना 01 जून 18/दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन 14 जून से 31 जुलाई तक किया जायेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं एकीकृत बाल विकास सेवाओं के संयुक्त दल (ए.एन.एम.,आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता) द्वारा 5 वर्ष से छोटे उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की दस्तक दी जायेगी एवं इस उम्र के बच्चों में प्रायः पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान सुनिश्चित की जायेगी। दस्तक अभियान का उद्देश्य है कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान द्वारा त्वरित प्रबंधन ताकि बाल मृत्यु दर में वांछित कमी लाई जा सके। अभियान के दौरान समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान की जायेगी।  समाचार क्रमांक 11-1570