लिंक आॅफिसरों को जिम्मेदारी सौंपी

पन्ना 25 सितंबर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने जिले में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. धुर्वे के उपस्थित होने के उपरांत संशोधित कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया। जारी किए गए इस आदेश में एक अधिकारी के अवकाश पर रहने की स्थिति पर दायित्व निर्वहन के लिए दूसरे अधिकारी को जिम्मेदारी संभालने का दायित्व सौंपा गया।

    जारी किए गए आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर राजस्व के लिंक आॅफिसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना के लिंक आॅफिसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ के लिंक आॅफिसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना दायित्वों का निर्वहन करेंगे। लिंक अधिकारियों की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर द्वारा कार्य सम्पादित किया जाएगा।
समाचार क्रमांक 320-3007

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार