वरिष्ठ अध्यापिका को नोटिस जारी नोटिस का जबाव 7 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश

पन्ना 25 सितंबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि कार्यालय प्राचार्य शा.उमावि खोरा पत्रानुसार श्रीमती सविता परमार वरिष्ठ अध्यापिका शा. उमावि. खोरा जिला पन्ना 2 अप्रैल से 4 अप्रैल, 5 अप्रैल से 22 अप्रैल तथा 24 अप्रैल से 20 अगस्त 2018 तक संस्था से अनुपस्थित रही है। दिनांक 21 अगस्त 2018 को आपका संतान पालन अवकाश आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक से प्राचार्य को भेजा गया है जिसमें वांछित अभिलेख/जानकारी भी संलग्न नही है। शासन के निर्देशानुसार संतान पालन अवकाश हेतु 90 दिवस पूर्व आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आपके द्वारा निर्देश का पालन न किए जाने के कारण आपका संतान पालन अवकाश आवेदन पत्र मान्य नही किया गया है। आपके संस्था से अनाधिकृत अनुपस्थित रहने के कारण संस्था में सौंपा गया शैक्षणिक कार्य प्रभावित हुआ है। श्रीमती सविता परमार का यह कृत्य पदीय दायित्वों के प्रतिकूल होकर कदाचरण की श्रेणी में परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने श्रीमती परमार को अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाए के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

    उन्होंने शिक्षक श्रीमती सविता परमार को निर्देश दिए हैं कि 07 दिवस के अन्दर कारण बताओ सूचना पत्र का बिन्दुवार उत्तर प्रमाण सहित स्वयं उपस्थित होकर इस कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करें। समय सीमा में उत्तर/प्रतिवाद प्राप्त न होने पर यह मानते हुए कि आपके अपने बचाव में कुछ नही कहना है, एक पक्षीय प्रस्तावित कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वतः उत्तरदायी मानी जाएंगी।
समाचार क्रमांक 321-3008

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा