होमगार्ड सैनिकों के पास है सांप पकडने का हुनर

पन्ना 25 सितंबर 18/होमगार्ड जवानों को लगभग 5 फीट लम्बा सांप दिखाई देेने पर उसे स्नैक केचर के माध्यम से होमगार्ड जवानों एवं अधिकारियों द्वारा पकड लिया गया। सांप को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाए बगैर उसे सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोडा गया। आबादी क्षेत्र में दिखाई दिए सांप से आम लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए होमगार्ड अधिकारी एवं जवानों द्वारा पकडा गया। सांप को पकडने में टीसी सत्यपाल जैन, प्रेमलाल प्रजापति, संजय मिश्रा, निपरत सिंह एवं जितेन्द्र प्रतापति ने अदम्य साहस का परिचय देकर इस कार्यवाही को पूर्ण किया गया।
समाचार क्रमांक 323-3010

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा