ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी का प्रशिक्षण नई दिल्ली में आज

पन्ना 05 सितंबर 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.बी. पाण्डेय ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के पत्रानुसार स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (एसएलएमटीएस) एवं ईव्हीएम/ वीवीपीएटी का प्रशिक्षण 6 सितंबर 2018 को प्रातः 10 बजे से प्रवासीय भारतीय केन्द्र डाॅ. रिजाल मार्ग चाणक्य पुरी नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।

    उन्होंने डाॅ. एच.एम. शर्मा प्राध्यापक शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना को निर्देश दिए हैं कि आयोग के निर्देशानुसार प्रवासीय भारतीय केन्द्र डाॅ. रिजाल मार्ग चाणक्य पुरी नई दिल्ली में नियत दिनांक एवं समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
समाचार क्रमांक 67-2755

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा