गुमशुदा बालक/बालिकाओं की तलाश के लिए ईनाम घोषित

पन्ना 05 सितंबर 18/पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम अथवा अपहृत बालक/बालिकाओं की तलाश के लिए ईनाम की राशि घोषित की है। यह ईनाम की राशि बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी में सहयोग एवं संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी कराने में सहयोग देने वालों को दिया जाएगा।

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना गुनौर जिला पन्ना के अन्तर्गत गुमशुदा कु. लक्ष्मी पुत्री फुन्दर चैधरी उम्र 17 साल निवासी बसौरा के अपराध में अज्ञात आरोपी पर 2 हजार रूपये एवं कु. मनप्यारी पुत्री शिवप्रसाद चैधरी उम्र 14 साल निवासी बख्तरी हाल गुनौर के अपराध में अज्ञात आरोपी पर 2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। आरोपियों को जो कोई विधि संगत शक्तियों का प्रयोग कर गिरफ्तार कराएगा या बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी में सहयोग करेगा या गिरफ्तार करने एवं बालक/बालिकाओं की सूचना देगा उसे पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। ईनाम वितरण पर पुलिस अधीक्षक पन्ना का अंतिम निर्णय होगा। इस निर्णय के विरूद्ध किसी भी न्यायालय में अपीलीय कार्यवाही का अधिकारी वादियों को नहीं होगा।
समाचार क्रमांक 68-2756

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार