घायल को 7 हजार 500 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

पन्ना 07 सितंबर 18/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना एवं तहसीलदार पन्ना द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि दिनांक 16 दिसंबर 2017 को दहलान चैकी-पहाडीखेरा बायपास रोड में वाहन क्र. एमपी 35 एल.ए. 0338 के पलटने से लक्ष्मी प्रसाद पिता मइयादीन नामदेव निवासी वार्ड क्र. 12 अजयगढ जिला पन्ना घायल हो गए थे।

    कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि सडक दुर्घटना ज्ञात वाहन (एमपी-35/एल.ए.-0338) के पलटने से लक्ष्मी प्रसाद पिता मइयादीन नामदेव निवासी वार्ड क्र. 12 अजयगढ के घायल होने पर आवेदक को 7 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना एवं तहसीलदार पन्ना के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए लक्ष्मी प्रसाद पिता मइयादीन नामदेव निवासी वार्ड क्र. 12 अजयगढ जिला पन्ना को 7 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता सडक दुर्घटना मद से स्वीकृत की जाकर राशि कोषालय से आहरण करने की अनुमति प्रदान की है।
समाचार क्रमांक 103-2791

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

नेशनल लोक अदालत में मिलेगी विद्युत प्रकरणों में छूट

रात्रि गश्त के दौरान सागौन सिल्लियाॅ जप्त