नेशनल लोक अदालत में 295 प्रकरण निराकृत

पन्ना 08 सितंबर 18/जिला न्यायालय परिसर में उत्सव जैसे वातावरण में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर.के. कोष्टा ने किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी मुहम्मद जीलानी ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में न्यायिक सहित विभिन्न विभागों के प्रकरण आपसी सुलह से निराकृत हुए। लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन के लगभग 3098 प्रकरण रखे गए थे इनमें 295 प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह से किया गया। जिसमें 46 लाख 96 हजार 358 रूपये के अवार्ड पारित किए गए। इससे 384 व्यक्ति लाभान्वित हुए। लोक अदालत में बीमा, बैंक, विद्युत मण्डल, नगरपालिका, सहित विभिन्न विभागों के प्रकरणों का निराकरण किया गया।
समाचार क्रमांक 113-2801

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने दी उपचार सहायता

छत्रसाल महाविद्यालय में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित