आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय स्वीप कमेटी गठित

पन्ना 08 सितंबर 18/आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के अन्तर्गत जिले में स्वीप गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूर्व में नियुक्त नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों के मनोनयन संबंधी समस्त आदेशों को निरस्त करते हुए जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय स्वीप कमेटी गठित की गयी है।

    कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला पन्ना से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय स्वीप कमेटी के अध्यक्ष रहेंगे। डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं श्री बी.बी. पाण्डेय उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमेटी में सदस्य रहेंगे। श्री महेन्द्र सिंह कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पन्ना कमेटी में जिला स्वीप नोडल अधिकारी सदस्य/सचिव रहेंगे एवं श्री विनय श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। डाॅ. एल.के. तिवारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्रीमती किरण खरे प्राचार्य शासकीय छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना, श्री आर.पी. भटनागर प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पन्ना, श्री भरत सिंह राजपूत जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, श्री कमल सिंह कुशवाहा जिला शिक्षा अधिकारी, श्री विष्णु त्रिपाठी परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, श्री डीके. पाण्डेय जिला प्रबंधक आजीविका मिशन तथा श्री संजीव सिंह जिला प्रबंधक तेजस्विनी परियोजना पन्ना को कमेटी में बनाया गया है।

    विधानसभा-58 पवई के लिए विधानसभा स्तरीय स्वीप कमेटी में श्री अभिषेक सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई अध्यक्ष रहेंगे। श्री सतीश सिंह नागवंशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पवई कमेटी में सदस्य/सचिव/नोडल अधिकारी रहेंगे। श्री राकेश शुक्ला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शाहनगर, श्री एल.एल. अग्रवाल मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवई, श्री संतोष कुमार शर्मा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पवई, श्री मलखान सिंह विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शाहनगर, श्री दुर्गाचरण अहिरवार परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास पवई, श्रीमती शैखून कुरैशी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास शाहनगर, श्री दिलीप सिंह ब्लाॅक प्रबंधक आजीविका मिशन पवई एवं श्री पुष्पेन्द्र सिंह ब्लाॅक प्रबंधक आजीविका मिशन शाहनगर को कमेटी में सदस्य बनाया गया है।

    विधानसभा-59 के लिए विधानसभा स्तरीय स्वीप कमेटी में श्री सिकलचंद परस्ते अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर अध्यक्ष रहेंगे। कु. शिखा भलावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर कमेटी में सदस्य/सचिव/नोडल अधिकारी रहेंगी। श्री महमूद हसन मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमानगंज, श्री राममिलन तिवारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी ककरहटी, श्री रामगोपाल पाठक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुनौर, श्रीमती कीर्ति चंदेल परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुनौर तथा श्री अनिल मिश्रा ब्लाॅक प्रबंधक आजीविका मिशन गुनौर को कमेटी में सदस्य बनाया गया है।
   
    विधानसभा-60 के लिए विधानसभा स्तरीय स्वीप कमेटी में श्री बी.बी. पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना अध्यक्ष रहेंगे। कु. तपस्या जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना कमेटी में सदस्य/सचिव/नोडल अधिकारी रहेंगी। श्री राजधर पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अजयगढ़, श्री अरूण पटैरिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना, श्री अजय अग्निहोत्री मुख्य नगरपालिका अधिकारी अजयगढ़, श्रीमती साधना अवस्थी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पन्ना, श्री राजेन्द्र कुमार रैकवार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पन्ना अजयगढ़, श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास पन्ना ग्रामीण, श्रीमती शीला परिहार परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अजयगढ़ तथा श्री मनीष पाण्डेय ब्लाॅक प्रबंधक आजीविका मिशन पन्ना को कमेटी में सदस्य बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने सभ संबंधितों को निर्देश दिए हैं कि भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा स्वीप के संबंध में प्रसारित समस्त निर्देशों/अनुदेशों/आदेशों का पालन करते हुए स्वीप गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
समाचार क्रमांक 119-2807

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना आवेदन की अंतिम तिथि आज

पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक आयोजित कलेक्टर ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही की जाएगी कार्यवाही-कलेक्टर

अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन अपात्र पाए गए 543 अध्यापकों का संविलियन रोका गया, 24 तक दर्ज कराएं आपत्ति