सुकन्या समृद्धि योजना में अब 250 रूपए से भी खुलेगा खाता

पन्ना 08 सितंबर 18/ सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता अब 250 रूपए में भी खुलवाया जा सकेगा। दो बालिकाओं के माता-पिता इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके तहत अधिकतम डेढ़ लाख रूपए एक वित्तीय वर्ष में भरे जा सकते हैं। पूर्व में खाता खुलवाने के लिये न्यूनतम राशि एक हजार रूपए निर्धारित थी। जिसमें परिवर्तन किया गया है। इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे। जन्म प्रमाण-पत्र अथवा अंकसूची या इनके अभाव में ग्राम पंचायत के सरपंच या पार्षद के प्रमाणीकरण के आधार पर खाता खुलवाया जा सकता है। इसके साथ ही माता-पिता का आधारकार्ड चाहिये।
समाचार क्रमांक 114-2802

Comments

Popular posts from this blog

एक अक्टूबर से मनाया जाएगा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह

माँ तुझे प्रणाम योजना-अनुभव यात्रा हेतु जिले स 16 सदस्यीय दल रवाना

मधुमेह निदान शिविर आज