जिले में अब तक 879.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

पन्ना 08 सितंबर 18/अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मि.मी. है। जिसमंे जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत 01 जून से अब तक 879.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 717.4 मि.मी. दर्ज की गयी थी।

    उन्होंने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 898.6 मि.मी., गुनौर में 754.6 मि.मी., पवई में 978.8 मि.मी., शाहनगर में 885.0 मि.मी. तथा अजयगढ में 878.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र पवई में तथा न्यूनतम वर्षा गुनौर में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 717.4 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 809.7 मि.मी., गुनौर में 613.3 मि.मी., पवई में 753.0 मि.मी., शाहनगर में 775.3 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 635.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 08 सितंबर 2018 को जिले की औसत वर्षा 73.2 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 92.2 मि.मी., गुनौर में 83.4 मि.मी., पवई में 70.0 मि.मी., शाहनगर में 105.2 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 15.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है।
समाचार क्रमांक 115-2803

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना आवेदन की अंतिम तिथि आज

पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक आयोजित कलेक्टर ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही की जाएगी कार्यवाही-कलेक्टर

अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन अपात्र पाए गए 543 अध्यापकों का संविलियन रोका गया, 24 तक दर्ज कराएं आपत्ति