मृतक के वैद्य वारिस को 15 हजार रूपये सहायता राशि स्वीकृत

पन्ना 06 सितंबर 18/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई एवं तहसीलदार सिमरिया द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि ग्राम अतरहाई में दिनांक 31 मई 2018 को पानी का टैंकर शासकीय कार्य हेतु तालाब की पार से ले जाते हुए पलटने एवं उसमें दब जाने के कारण शेखलाल पिता भोला चैधरी निवासी अतरहाई तहसील सिमरिया को गंभीर चोटे आने से 01 जून 2018 को मृत्यु हो गयी थी।

    कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि सडक दुर्घटना ज्ञात वाहन (ट्रेक्टर क्र. एमपी-35/एए-2761) के पलटने से शेखलाल की मृत्यु होने पर मृतक के वैध वारिस श्रीमती बेटी बाई पत्नी शेखलाल चैधरी निवासी अतरहाई को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई एवं तहसीलदार सिमरिया के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए शेखलाल की मृत्यु होने पर मृतक के वैध वारिस श्रीमती बेटी बाई निवासी अतरहाई तहसील सिमरिया जिला पन्ना को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता सडक दुर्घटना मद से स्वीकृत की जाकर राशि कोषालय से आहरण करने की अनुमति प्रदान की है।
समाचार क्रमांक 92-2780

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार