मृतक के वारिस को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

पन्ना 06 सितंबर 18/तहसीलदार पवई जिला पन्ना के प्रतिवेदन अनुसार 18 मार्च 2018 को रात्रि में अंशुल कुमार चैधरी पिता ममलेश चैधरी उम्र 06 वर्ष निवासी ग्राम टिकरिया को जहरीले कीडे के काटने से दिनांक 19 मार्च 2018 को उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। तहसीलदार द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी पवई जिला पन्ना में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।

    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई ने तहसीलदार पवई के प्रतिवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों एवं उनके द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर मृतक के निकटतम वैध वारिस पिता ममलेश चैधरी निवासी टिकरिया तहसील पवई जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। तहसीलदार पवई को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने के आदेश दिए गए हैं।
समाचार क्रमांक 85-2773

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित