अजयगढ़ में मुख्यमंत्री कप खेल सम्पन्न फुटबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बाॅलीबाल, कुश्ती एवं कराते खेलों का हुआ आयोजन बृजपुर के उत्कृष्ट शा. उमावि में मुख्यमंत्री कप 11 सितंबर को

पन्ना 06 सितंबर 18/खेल और युवा कल्याण विभाग जिला पन्ना के तत्वाधान में वर्ष 2018-19 में युवा अभियान अन्तर्गत मुख्यमंत्री कप खेलों का आयोजन चार चरणों में किया जा रहा है। विकासखण्ड अजयगढ क उत्कृष्ट शा. उमावि. में मुख्यमंत्री कप का आयोजन दिनांक 4 सितंबर 2018 को किया गया। जिसमें विकासखण्ड अन्तर्गत 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने फुटबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बाॅलीबाल, कुश्ती एवं कराते खेलों में भाग लेकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।

    मुख्यमंत्री कप खेलों का आयोजन डाॅ. प्रदीप अस्टेया जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, खेल और युवा कल्याण विभाग पन्ना से खेल प्रशिक्षक कु. निधि राय, राहुल गुर्जर, प्रकाश कुमार अहिरवार, श्रीमती प्रीति श्रीवास रजक सं. समन्वयक ने अपनी उपस्थिति खेल सम्पन्न कराए। साथ ही विकासखण्ड स्तर पर पदस्थ पीटीआई संदीप खरे, संजय रैकवार, देशराज आदि प्रशिक्षक अध्यापकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

     खेलों में स्थान प्राप्त खिलाडियों को विद्यालय के प्राचार्य एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में मैडल एवं शील्ड देकर प्रोत्साहित कर खेलों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। श्री अस्टेया ने बताया कि विकासखण्ड से चयनित प्रथम स्थान खिलाडियों केा जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा। पन्ना विकासखण्ड के अन्तर्गत बृजपुर के उत्कृष्ट शा. उमावि में मुख्यमंत्री कप दिनांक 11 सितंबर 2018 को किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें विकासखण्ड अन्तर्गत आने वाले ग्राम/ग्राम पंचायत तथा समस्त स्कूलों के अध्ययनरत खिलाडी बालक/बालिका वर्ग (16 वर्ष आयु के अन्दर) के फुटबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बाॅलीबाल, कुश्ती एवं कराते खेलों में भाग ले सकते हैं।
समाचार क्रमांक 84-2772

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित