सहायक अध्यापिका को नोटिस

पन्ना 06 सितंबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा 29 अगस्त 2018 को अपरांह 2.12 बजे शा.प्रा.शा. आदिवासी बस्ती जुडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान शा.प्रा.शा. पठानटोला संकुल पटनातमोली सहायक अध्यापिका की शाला बंद पायी गयी तथा संस्था से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पायी गयी। उन्होंने श्रीमती वर्मा का यह कृत्य पदीय दायित्वों के प्रतिकूल होकर कदाचरण की श्रेणी में परिलक्षित हो रहा है। क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

    उन्होंने सहायक अध्यापिका श्रीमती वर्मा को निर्देश दिए हैं कि तीन दिवस के अन्दर कारण बताओ सूचना पत्र का बिन्दुवार उत्तर प्रमाण सहित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुनौर के समक्ष प्रस्तुत करें। समय सीमा में उत्तर/प्रतिवाद प्राप्त न होने पर यह मानते हुए कि आपके अपने बचाव में कुछ नही कहना है, एक पक्षीय प्रस्तावित कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वतः उत्तरदायी मानी जाएंगी।
समाचार क्रमांक 83-2771

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार