आगामी विधानसभा निर्वाचन-2018 जिले में जेंडर रेशो बढ़ाने हेतु की जा रही विभिन्न कार्यवाहियां

पन्ना 29 अगस्त 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.बी. पाण्डेय ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। जिसके तहत दिनांक 31 अगस्त 2018 तक दावा/आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जा रहा है जिसकी निरंतर माॅनीटरिंग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जा रही है। दिनांक 31 जुलाई 2018 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 683901 थी तथा जेंडर रेशो 878.52 एवं ईपी रेशो 60.47 था। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण के अन्तर्गत प्राप्त दावे/आपत्ति की प्रतिदिन समीक्ष की जा रही है तथा अभी तक विधानसभा क्षेत्र  पवई-58 में 4250, गुनौर-59 में 4478 तथा पन्ना-60 में 5065 कुल 13793 दावे/आपत्ति के फार्म प्राप्त हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि जेंडर रेशो बढ़ाने हेतु जिले में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत दिनांक 24 अगस्त 2018 को जिला स्तर पर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गयी। जिसमें लगभग 2000 छात्र/छात्राओं/मतदाताओं ने भा लिया। इसी के साथ तहसील मुख्यालयों पर भी रैलियां आयोजित कर अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु प्रेरित किया गया। दिनांक 24 अगस्त 2018 को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा शासकीय महाविद्यालय में जिले के समस्त बीएलओ सुपरवाईजर की बैठक ली गयी और जिन मतदान केन्द्रों में जेंडर रेशो 907 से कम है। उन मतदान केन्द्रों में जेंडर रेशो बढ़ाने हेतु लक्ष्य सौंपे गए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, तेजस्वनी परियोजना के समूह एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से जेंडर रेशो बढाने हेतु कार्यवाही कराई जा रही है। दिनांक 28 अगस्त 2018 की स्थिति में जिले का जेंडर रेशो 881 हो गया था तथा ईपी रेशो 62.46 है जबकि वांछित ईपी रेशो 60.47 है।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में होने की पुष्टि करें। जिन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नही है वे तत्काल सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास फार्म-6 में अपने नाम जुडवाने हेतु अपने नाम प्रस्तुत करें।
समाचार क्रमांक 393-2644

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार