आगामी विधानसभा निर्वाचन-2018 अधिकारियों को सौंपे दायित्व

उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा को आदर्श आचरण संहिता का पालन, व्हीएसटी, व्हीव्हीटी, एस.एस.टी, उड़नदस्ता से संबंधी समस्त कार्य, मतगणना स्थल एवं मतगणना व्यवस्था, निर्वाचन संबंधी बैठक/स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक, व्यय लेखा से संबंधित समस्त कार्य एवं एम्पलाई डाटाबेस फीडिंग एवं वेबकास्टिंग दायित्व सौंपते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री बी.बी. पाण्डेय उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्रीमती ज्योति पाण्डेय जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी पन्ना, सुश्री सरिता अग्रवाल सहायक आपूर्ति अधिकारी पन्ना, श्री राजीव सिंह जिला प्रबंधक तेजस्वनी परियोजना पन्ना, श्री ए.बी. साहू कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पन्ना, श्री ओ.पी. गुप्ता जिला कोषालय अधिकारी पन्ना, श्री मुकेश वर्मा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पन्ना, श्री पुष्पेन्द्र तिवारी मैनेजर ई-गवर्नेन्स पन्ना, श्री मुकेश शिवहरे मैनेजर लोक सेवा केन्द्र पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट पन्ना को नोडल अधिकारी एवं समस्त अनुविभागीय मजिस्ट्रेट जिला पन्नो को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मतपत्र मुद्रण एवं भण्डारण हेतु श्री ओ.पी. गुप्ता जिला कोषालय अधिकारी पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्री देवेन्द्र सिंह सहायक कोषालय अधिकारी पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मतदान दलों का प्रशिक्षण हेतु डाॅ. श्रीमती किरण खरे प्राचार्य शास. छत्रसाल महा. पन्ना को नोडल अधिकारी एवं डाॅ. एच.एस. शर्मा प्राध्यापक शास. छत्रसाल महा. पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मतदान दलों को दी जाने वाली सामग्री की थैलियां तैयार कराना एवं मतदान सामग्री वितरण एवं वापिसी की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु श्री भरत सिंह राजपूत कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्री संजय सिंह परिहार प्रभारी परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ईव्हीएम हेतु श्री लाजरूस केरकेटटा म्म्त्म्ै च्।छछ। को नोडल अधिकारी एवं श्री विमल श्रीवास्तव, श्री प्रभू विश्नोई, श्री मुनेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री दीपेन्द्र कुशवाहा, श्री रोहित मालवीय, श्री धीरज चैधरी सहायक यंत्री को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कम्युनिकेशन प्लान एवं एस.एम.एस. हेतु श्री लाजरूस केरकेटटा म्म्त्म्ै च्।छछ। को नोडल अधिकारी एवं श्री मुकेश वर्मा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पन्ना, श्री पुष्पेन्द्र तिवारी मैनेजर ई-गवर्नेन्स पन्ना, श्री डी.के. पाण्डे जिला प्रबंधक आजीविका मिशन पन्ना एवं श्री सुशील वर्मन जिला प्रबंधक म0प्र0 जनअभियान परिषद जिला पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि मतदान हेतु मतदाता सूची तैयार कराने हेतु श्री कमल सिंह कुशवाहा जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्री कैलाश कुमार सोनी योजना अधिकारी शिक्षा विभाग पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। डाकमतपत्र एवं निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र हेतु श्री विष्णु त्रिपाठी परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्री रामप्रकाश शुक्ला सहायक संचालक शिक्षा विभाग पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ईव्हीएम स्टोर रूम एवं स्ट्रांग रूम से संबंधित व्यवस्था हेतु कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्री बी.के. त्रिपाठी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रेक्षक से संबंधित व्यवस्था हेतु श्री एस.पी. सिंह चैहान जिला आबकारी अधिकारी पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्री संतोष सिंह जिला खनिज अधिकारी पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। स्वल्पाहार एवं भोजन हेतु श्री बी.एस. परिहार जिला आपूर्ति अधिकारी पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्रीमती रामकन्या कछावा सहायक आपूर्ति अधिकारी पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वाहन व्यवस्था हेतु श्री संजीव शुक्ला जिला परिवहन अधिकारी पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्री आर.एन. अवस्थी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मतदान केन्द्र स्तर तक संचार व्यवस्था हेतु जिला अभियंता दूरसंचार पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्री संजीव सिंह प्रबंधक तेजस्वनी परियोजना पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान विद्युत की निर्बाध आपूर्ति हेतु कार्यपालन यंत्री म0प्र0पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्री रत्नेश वर्मा सहायक यंत्री म0प्र0 पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सोशल मीडिया हेतु श्री अशोक कुमार चतुर्वेदी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना को नोडल अधिकारी एवं डाॅ. विनय श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सेक्टर गठन, रूटचार्ट एवं मतदान केन्द्र की व्यवस्था हेतु श्री सुशाील कुमार तोमर अधीक्षक भू-अभिलेख पन्ना को नोडल अधिकारी एवं श्री प्रमोद कुमार पुष्पद राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। पेड न्यूज एवं मीडिया सर्टिफिकेशन तथा मीडिया माॅनीटरिंग हेतु सुश्री नीलू सोनी सहायक संचालक जनसम्पर्क पन्ना को नोडल अधिकारी एवं सुश्री सरिता अग्रवाल सहायक आपूर्ति अधिकारी पन्ना तथा श्रीमती नूतन जैन खनिज निरीक्षक जिला पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। निर्वाचन शिकायतें हेतु श्री बी.बी. पाण्डेय उप जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कन्ट्रोल रूम, नागरिक सुविधा केन्द्र, शिकायत पंजी हेतु श्री टी.एन. टेकाम जिला पेंशन अधिकारी पन्ना को को नोडल अधिकारी एवं श्री बृजेन्द्र कुमार खरे सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत पन्ना को सहयोगी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म0प्र0 भोपाल द्वारा प्रसारित निर्देशों/नियमों का पालन करते हुए चुनाव से संबंधित कार्य निर्धारित समय सीमा में सम्पादित करेंगे।
समाचार क्रमांक 388-2639
Comments
Post a Comment