केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर कम्युनिकेशन प्लान के लिए जानकारी भेजने के निर्देश

पन्ना 04 जुलाई 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रांे का भौतिक सत्यापन कराया जाना अनिवार्य है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में कम्युनिकेशन की वर्तमान में क्या सुविधा उपलब्ध है एवं जिन मतदान केन्द्रों में किसी सर्विस प्रोवाइडर का नेटवर्क उपलब्ध नही है उन स्थानों पर व्यवस्था के संबंध में जानकारी संकलित की जाना आवश्यक है। इस संबंध में उन्होंने विधानसभावार मतदान केन्द्रों की सूची प्रेषित करते हुए समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा तहसीलदारों को सूची के रिक्त काॅलमों की पूर्ति करते हुए जानकारी प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 48-1980

Comments

Popular posts from this blog

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार

पन्ना जिले में मणिपुर इम्फाल से आये स्टीविया के टिषूकल्चर के पौधे