जागरूकता वेन से एक माह तक जिले में होगा प्रचार-प्रसार

पन्ना 04 जुलाई 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुसार जुलाई माह में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत मतदाता जागरूकता ट्रेनिंग अवेयरनेस एवं प्रचार प्रसार के लिए नवीन ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी जिले को प्राप्त होंगी। साथ ही भोपाल से एक प्रचार वाहन जिले को प्रदाय किया जाएगा जो नवीन ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी का प्रचार प्रसार मतदान केन्द्र स्तर तक करेगा। उन्होंने इस संबंध में स्वीप नोडल अधिकारी डाॅ. एच.एस. शर्मा जिला शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना, डाॅ. रजनी सोनी सहायक प्राध्यापक शा.महा. पवई, डाॅ. श्रीमती मीरा छिरोल्या प्राचार्य शा.महा. अमानगंज तथा डाॅ. एस.एन. त्रिपाठी सहायक प्राध्यापक शा. छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना को जागरूकता के संबंध में मतदान केन्द्रवार कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिले में जागरूकता वेन आने की सूचना पृथक से दी जाएगी।
समाचार क्रमांक 47-1979

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार