कियोस्क बैंक के संचालकों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश

पन्ना 04 जुलाई 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया है कि भारतीय स्टेट बैंक की 212, सेन्ट्रल बैंक की 13, मध्यांचल ग्रामीण बैंक की 71, पंजाब नेशनल बैंक की 01, इलाहाबाद बैंक की 06, सिंडीकेट बैंक की 05 एवं यूनियत बैंक की 03 कुल 311 कियोस्क बैंक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में संचालित हैं। उन्होंने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ जिसमें पेंशन, नरेगा, पीएम आवास, सीएम आवास, शौचालय एवं मजदूरी आदि की राशि भुगतान बैंकों के माध्यम से किया जाता है। बैंकों द्वारा ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में कियोस्क बैंक संचालित किए गए हैं। कियोस्क बैंक संचालकों द्वारा हितग्राहियों को राशि भुगतान करने में अनियमितता बरती जा रही है। भुगतान के अभाव में हितग्राहियों को कियोस्क बैंकों के बार-बार चक्कर लगाने पडते हैं।

    उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को निर्देशित करें कि उनके क्षेत्र में संचालित कियोस्क बैंक के संचालकों के संबंध में जांच की जाए। उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई अपराधिक प्रकरण तो लंबित नही है, उनका बायोडाटा लिया जाकर संबंधित बैंक से सत्यापित कराएं एवं उनको अंतिम हिदायत दी जाकर सचेत किया जाए। कियोस्क संचालकों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही प्रत्यारोपित की जाए।
समाचार क्रमांक 43-1975

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार