विभिन्न निरीक्षणों के दौरान रतनपुरा कार्यकर्ता बिना सूचना/अवकाश स्वीकृति के मिली अनुपस्थित सेवा से पृथक करने की कार्यवाही के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी

पन्ना 10 जुलाई 18/विगत दिवसों में अलग-अलग तिथियों पर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुनौर, गुनौर परियोजना सहायक एवं सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा आंगनवाडी केन्द्र रतनपुरा सेक्टर द्वारी के निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती प्रत्नेहलता जैन बिना सूचना/अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पायी गयी थी। जिसके संबंध में उन्हें पूर्व में भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। लेकिन श्रीमती जैन के द्वारा उसका समाधानकारक उत्तर प्रस्तुत नही किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्र के समस्त दस्तावेज, बर्तन, खिलौने एवं टीएचआर के बैग भी अनाधिकृत रूप से घर पर रखे पाए गए।

    साथ ही शासकीय मोबाईल पर कार्य नही किया जाना एवं 3 से 6 वर्ष के किसी भी बच्चे का वजन एवं ऊंचाई आॅनलाईन अंकित किया जाना नही पाया गया। श्रीमती जैन के इन कृत्यों के कारण पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से न करने तथा शासन की योजनाआंे का लाभ हितग्राही को नही देने के आरोप में उनके कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए पद से पृथक करने की कार्यवाही के संबंध में परियोजना अधिकारी गुनौर सुश्री कीर्ति चंदेला द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में श्रीमती जैन को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर देते हुए 12 जुलाई 2018 को दोपहर एक बजे तक समाधानकारक उत्तर के साथ स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा की स्थिति में पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।
समाचार क्रमांक 124-2058

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित