विश्व जनसंख्या दिवस आज

पन्ना 10 जुलाई 18/विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। जिसके तहत 11 जुलाई से प्रारंभ होकर सप्ताह भर विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से दो प्रकार की गतिविधियों का संचालन एवं क्रियान्वयन होगा। जिसमें मोबीलाईजेशन, फोर्टनाईट दम्पति संपर्क पखवाडा दस जुलाई तक तथा द्वितीय चरण जिसमें पाॅपुलेशन फोर्टनाइट, जनसंख्या स्थिरता पखवाडा मनाया जाएगा जो 11 जुलाई से शुरू होगा और 24 जुलाई तक क्रियान्वित किया जाएगा।

    पखवाडा अवधि के दौरान आशा, एएनएम द्वारा लक्ष्य दम्पति सर्वे रजिस्टर अपडेट किया जाकर लक्ष्य दम्पति को चिन्हित कर परिवार नियोजन की समझाईश दी जाएगी। जागरूकता संबंधी गतिविधियों में परिवार नियोजन नया लोगो, दीवार लेखन, नए परिवार कल्याण लोगो एवं स्लोगन आदि के माध्यम से संदेश दिया जाएगा।
समाचार क्रमांक 114-2048

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा