ग्राम पंचायत मनकौरा सरपंच पद का उप निर्वाचन निरस्त

पन्ना 10 जुलाई 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री मनोज खत्री ने बताया कि उप सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग श्री दीपक सक्सेना द्वारा ग्राम पंचायत मनकौरा के सरपंच पद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी नही करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि न्यायालय आयुक्त सागर संभाग सागर के अपील प्रकरण क्र. 0453/अपील /2017-18 आदेश दिनांक 18 जून 2018 द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी पन्ना का आदेश निरस्त कर दिया गया है। जिसके कारण ग्राम पंचायत मनकौरा के सरपंच का पद वर्तमान में रिक्त नही है। जिससे इस पद का उप निर्वाचन निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। अतः उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत मनकौरा के सरपंच पद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी नही करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गए हैं। 
समाचार क्रमांक 125-2059

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित