हीरों की नीलामी 24 जुलाई से

पन्ना 12 जुलाई 18/जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 251 नग हीरो की नीलामी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित हीरा कार्यालय में की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया कि नीलामी 24 जुलाई 2018 से प्रारंभ होकर कुल हीरो की नीलामी पूर्ण होने तक शासकीय अवकाश को छोडकर चालू रहेगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक हीरो का निरीक्षण किया जाएगा तत्पश्चात उनकी बोली की जाएगी। इसमें उज्जवल, मैले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 251 हीरे जिनका कुल वजन लगभग 202.87 कैरेट है। इनकी अनुमानित राशि लगभग 27 लाख 15 हजार 883 रूपये है। इच्छुक बोलीदार 5 हजार रूपये की अमानत राशि जमा करके बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरन्त बाद नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा। शेष राशि 30 दिन में जमा करना अनिवार्य होगी।

    उन्होंने बताया कि पन्ना शहर सतना (पश्चिम मध्य रेल) से 72 कि.मी. तथा हरपालपुर से 124 कि.मी. एवं छतरपुर से 72 कि.मी. पर स्थित है। इन सभी स्थानों से पन्ना के लिए नियमित एवं अच्छी बसें चलती हैं। पन्ना खजुराहो से 48 कि.मी. पर स्थित है। खजुराहो हवाई जहाज की नियमित उड़ानों से जुड़ा हुआ है। हीरा नीलामी नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी हीरा अधिकारी, हीरा कार्यालय पन्ना दूरभाष क्रमांक 07732-252017 पर प्राप्त कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 141-2075

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार