कलेक्ट्रेट में सुनी गयी 170 आवेदकों की समस्याए
पन्ना 03 जुलाई 18/शासन के निर्देशानुसार आमजन की अधिकारियों तक सीधे पहुंच बनाने एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को विकासखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य आयोजित की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में 170 आवेदकों की समस्याएं सुनी गयी। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न अचंलों के ग्रामीण भी अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। आमजनता द्वारा बिजली बिल, बीपीएल में नाम जोडे जाने, उपचार सहायता राशि, परिवार सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, भूअर्जन, मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण किया गया। शेष में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर श्री खत्री के निर्देशन में आॅनलाईन सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर भी दर्ज किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा बैठक में इन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाती है।
इस दौरान जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, एसडीएम पन्ना श्री विनय द्विवेदी, उप संचालक कृषि श्री ए.पी. सुमन, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्स पुष्पेन्द्र तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना सुश्री तपस्या जैन सहित अन्य सभी कार्यालय प्रमुखों ने भी आवेदनों पर सुनवाई की।
समाचार क्रमांक 28-1960
Comments
Post a Comment