सरल बिजली बिल तथा मुख्यमंत्री बकाया बिल माफी योजना का शुभारंभ जिले के सभी विकासखण्डों में कार्यक्रम आयोजित पन्ना जिले में 20133 हितग्राहियों के 16 करोड़ 37 लाख रूपये के बिल माफ

 पन्ना 03 जुलाई 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा 3 जुलाई 2018 को करौंद भोपाल से सरल बिजली तथा मुख्यमंत्री बकाया बिल माफी योजना का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जिले के पाॅंचों विकासखण्डों में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना के तहत अब तक जिले में 20133 असंगठित श्रमिकों एवं बीपीएल कार्डधारी हितग्राहियों के 16 करोड़ 37 लाख रूपये के बिल माफ किए गए हैं। खण्ड स्तरीय कार्यक्रमों में भोपाल से मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी हितग्राहियों द्वारा देखा गया।

    विकासखण्ड पन्ना में शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंह तथा नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा की उपस्थिति में किया गया। इसी क्रम में गुनौर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, अजयगढ़ में जनपद अध्यक्ष श्री भरतमिलन पाण्डेय तथा नगर परिषद अध्यक्ष श्री संजू विश्वकर्मा, शाहनगर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सीमादेवी पाल तथा पवई में जनपद उपाध्यक्ष श्री अजयदेव बुन्देला की उपस्थिति में शुभारंभ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पांचों विकासखण्डों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग एक हजार हितग्राहियों को टोकन स्वरूप सरल बिजली बिल तथा मुख्यमंत्री बकाया बिल माफी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल श्री ओ.पी. सोनी पन्ना विकासखण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे।
समाचार क्रमांक 38-1970


Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित