वर्षाकाल हेतु अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07732-253362

पन्ना 03 जुलाई 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि वर्षाकाल के लिए अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का प्रभारी सुशील कुमार तोमर अधीक्षक भू-अभिलेख को नियुक्त किया है। श्री तोमर का मोबाइल नम्बर 9669535588 एवं कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07732-253362 स्थापित है।

    उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम के सुचारू रूप से संचालन एवं प्रतिदिन तहसीलों से वर्षा के आंकड़े एकत्रित कर वरिष्ठ कार्यालयों को प्रेषित करने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। कन्ट्रोल रूम में राजेन्द्र मरकाम (9685522792) सहा. गे्रड-3 भू-अभिलेख पन्ना एवं अरविन्द सिंह (7566940049) भृत्य भू-अभिलेख पन्ना की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगायी गयी है। इसी प्रकार सुधीर खेर (9424736531) सहा. ग्रेड-3 कृषि विभाग पन्ना एवं रामकिशोर सोनी (9993959697) भृत्य भू-अभिलेख पन्ना की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगायी गयी है। कमला पाण्डेय (9826868737) स्थल सहा. जल संसाधन विभाग पन्ना एवं पीताम्बर उपाध्याय (9893832934) भृत्य भू-अभिलेख पन्ना की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगायी गयी है। श्यामदास कोल (9981391924) राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख पन्ना एवं प्रशांत रैकवार (8871535525) भृत्य भू-अभिलेख पन्ना को रिजर्व दल में रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारी अधीक्षक भू-अभिलेख के निर्देशन में कार्य सम्पादन करेंगे तथा कन्ट्रोल रूम में प्राप्त सूचनाओं से अधीक्षक भू-अभिलेख को अवगत कराएंगे।
समाचार क्रमांक 35-1967

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

E-रोजगार और निर्माण 10 सितम्बर से 16 सितम्बर - 2018

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित