मुख्यमंत्री ने दो जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

पन्ना 29 जून 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से दो जरूरतमंद को एक लाख 25 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि ग्राम रैकरा तहसील सिमरिया निवासी श्रीमती गुलाब बाई पटेल को उपचार के लिए 50 हजार रूपये तथा श्रीमती सविता पटेल को 75 हजार रूपये की उपचार सहायता दी गयी है। यह राशि इन दोनों के उपचार के लिए मोहनलाल हरगोविंददास होस्पिटल राइट टाउन जबलपुर को जारी की गयी है।
समाचार क्रमांक 361-1918

Comments