पर्यटन क्विज प्रतियोगिता व्यवस्था हेतु श्री कुशवाहा नोडल अधिकारी नियुक्त
पन्ना 29 जून 18/मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड द्वारा पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2018 आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एस. कुशवाहा को क्विज प्रतियोगिता की सम्पूर्ण कार्यवाही एवं व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने श्री कुशवाहा को निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल से प्राप्त प्रतियोगिता संबंधित विवरणिका में दिए गए निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही एवं व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
समाचार क्रमांक 360-1917
समाचार क्रमांक 360-1917
Comments
Post a Comment