अहिरगुवां सिन्हाई में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

पन्ना 06 जून 18/कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के डाॅ0 बी0 एस0 किरार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं श्री एन0 के0 पन्द्रे, कार्यक्रम सहायक द्वारा गत दिवस गांव अहिरगुवां सिन्हाई में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने कृषकों को पर्यावरण को शुद्ध एवं गैसों के सन्तुलन बनाये रखने में पौधों/जंगलों की उपयोगिता एवं महत्वता पर प्रकाश डाला। हमें पेड़ पौधांे की उचित देखभाल एवं प्रबंधन करना चाहिए। पौधे ही हमें जीवन वायु आक्सीजन देते हैं। हानिकारिक गैस कार्बनडाई आॅक्साईड को अवशोषित कर लेते हैं साथ ही पेड़-पौधे हमें फल, फूल एवं इमारती लकड़ी प्रदान करते हैं और पेड़ों की अधिकता होने से अच्छी बरसात होती है। प्रत्येक व्यक्ति को 2-4 पौधे अपने खेतों पर एवं घरों के आस पास की बाड़ियों में अवश्य लगाना चाहिए और बच्चों को भी पेड़ों के प्रति आकर्षित करा उनके लाभों से अवगत कराना चाहिए। जिससे घर खेतों, एवं जंगल के पौधों को हानि न पहुचायंे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पेड़ लगाने एवं उन्हें बचाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में हरिहर सिंह यादव, राजेन्द्र यादव, भोजराज यादव, श्यामप्रकाश शुक्ला, कल्याण सिंह, एवं अन्य 46 कृषक/महिलाओं ने भाग लिया।
समाचार क्रमांक 71-1629

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार