लावारिस सफेद रंग की स्कारपियो जप्त स्वामित्व दावा की अवधि 6 माह

पन्ना 06 जून 18/थाना प्रभारी शाहनगर द्वारा 7 जनवरी 2016 को ग्राम खमतरा के आगे रोहनिया रोड के किनारे मैदान में एक सफेद रंग की स्कारपियो पुरानी नम्बर एमपी 54 सी 0647 लावारिस अवस्था में पाए जाने पर जप्ती पत्रक के अनुसार जप्त कर लावारिस सम्पत्ति का निराकरण हेतु परिवाद प्रस्तुत किया गया है।

    अपर जिला मजिस्टेªट ने निर्देश दिए है कि जप्त स्कारपियो के संबंध में प्रकरण प्रकाशन दिनांक से 6 माह के अन्दर न्यायालयीन समय पर उपस्थित होकर जो भी व्यक्ति अपना स्वामित्व रखता हो वह सम्पत्ति के संबंध में आवश्यक अभिलेखों सहित अपना दावा प्रस्तुत करें। वाद म्याद प्राप्त आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा।
समाचार क्रमांक 70-1628

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा