मंत्री सुश्री महदेले ने दी 8 जरूरतमंदों को उपचार सहायता

पन्ना 23 जून 18/सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपने स्वैच्छानुदान मद से 8 जरूरतमंदों को 32 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि धाम मोहल्ला पन्ना निवासी लल्ली बाई यादव, कैलाश नामदेव, पार्वती रैकवार, कृष्णाकल्याणपुर निवासी बुद्धू, ग्राम हरदी निवासी आकाश गुप्ता तथा गहरा एनएमडीसी पन्ना निवासी भगवानदास कुशवाहा को 2-2 हजार रूपये की उपचार सहायता दी गयी है। ब्लाक तिराहा पन्ना निवासी रामप्यारी को 5 हजार रूपये तथा ग्राम भापतपुर कुर्मियान निवासी रवि प्रकाश त्रिवेदी को 15 हजार रूपये की उपचार सहायता दी गयी है।
समाचार क्रमांक 278-1835

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने 125 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

नेशनल लोक अदालत 08 सितंबर को