आपदा प्रबंधन की तैयारी संबंधी बैठक 25 जून को

पन्ना 23 जून 18/अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि आगामी माह से वर्षा होने की संभावना को देखते हुए अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारी के संबंध में 25 जून को दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी है।

    उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत आपदा प्रबंधन की तैयारियों के संबंध में अतिवर्षा/बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों तथा पूर्व में प्रेषित चैकलिस्ट की कार्यवाही की जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।
समाचार क्रमांक 280-1837

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने 125 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

नेशनल लोक अदालत 08 सितंबर को