सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

पन्ना 05 अप्रैल 18/कार्यालय जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी पन्ना द्वारा सशक्तवाहिनी योजना अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को पुलिस परीक्षा की विशेष तैयारी के लिए लिखित एवं शारीरिक प्रवीण्यता प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी भरत सिंह राजपूत ने बताया है कि लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक शासकीय रूद्र प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्ना नम्बर-2 में कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा था। कक्षाओं में कुल 50 बालिकाओं को गणित, सामान्य ज्ञान एवं तर्क शक्ति का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा रहा है। शारीरिक प्रण्ीण्यता प्रशिक्षण होम गार्ड के मैदान में डिस्ट्रिक कमाण्डेट के.के. नरौलिया की निगरानी में दिया जा रहा है। जिसमें शारीरिक प्रवीण्यता प्रशिक्षण लम्बी, कूद, दौड, गोला फेंक की तैयारी कराई जाती है।

    उन्होंने बताया है कि 15 जनवरी से 15 अप्रैल 2018 तक बैच हेतु कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। नये बैच हेतु इच्छुक महिलाओं/बालिकाओं जिनकी लम्बाई 158 से.मी. अथवा अधिक हो, जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय मुख्य डाकघर पन्ना के पास से आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। जिसके अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा।
समाचार क्रमांक 32-950

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार