मुख्यमंत्री श्री चैहान आज आएंगे खजुराहो असंगठित मजदूर एवं तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में होंगे शामिल पन्ना एवं छतरपुर जिले का संयुक्त कार्यक्रम खजुराहो में आयोजित

पन्ना 16 मई 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के मुख्य आतिथ्य में पन्ना एवं छतरपुर जिलों का असंगठित मजदूर एवं तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन संयुक्त रूप से दिनांक 17 मई 2018 को आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से खजुराहो रेलवे स्टेशन के सामने स्थित प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।
  
    इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, श्रीमती ललिता यादव राज्यमंत्री पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त, घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुम्मकड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) महिला एवं बाल विकास, डाॅ. वीरेन्द कुमार केन्द्रीय राज्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास अल्पसंख्यक कार्य उपस्थित रहेंगे।

     साथ ही यह कार्यक्रम श्री प्रहलाद पटेल सांसद दमोह संसदीय क्षेत्र, श्री नागेन्द्र सिंह सांसद खजुराहो संसदीय क्षेत्र, श्री महेश कोरी अध्यक्ष रा.ल.व.संघ भोपाल, श्री मानवेन्द्र सिंह विधायक महाराजपुर, श्री आर.डी. प्रजापति विधायक चंदला, कुंवर विक्रम सिंह विधायक राजनगर, श्री पुष्पेन्द्र नाथ पाठक विधायक बिजावर, श्रीमती रेखा यादव विधायक मलहरा, श्री महेन्द्र सिंह बागरी विधायक गुनौर, श्री मुकेश नायक विधायक पवई, डॅ. रामकृष्ण कुसमरिया अध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण, श्री राजेश कुमार प्रजापति अध्यक्ष जिला पंचायत छतरपुर, श्री रविराज सिंह यादव अध्यक्ष जिला पंचायत पन्ना, श्री महेन्द सिंह यादव उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण पन्ना, श्री विजय बहादुर सिंह बुन्देला उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण, डाॅ. घासीराम पटेल अध्यक्ष बि.क्षे.वि.प्रा. खजुराहो, श्रीमती वन्दना सिंह अध्यक्ष जिवनोस संघ मर्या. छतरपुर एवं अध्यक्ष जि.वनो.स. संघ मर्या. उ./द. पन्ना के विशिष्ट आतिथ्य तथा छतरपुर एवं पन्ना जिले के जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
समाचार क्रमांक 164-1362

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

E-रोजगार और निर्माण 10 सितम्बर से 16 सितम्बर - 2018

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित