परिवेदना शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु दल गठित
पन्ना 16 मई 18/शासन के निर्देशानुसार 18 मई 2018 को विकासखण्ड स्तरीय परिवेदना शिविर का आयोजन विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट
विद्यालयों में किया जाना है। जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए विकासखण्ड स्तरीय दलों का गठन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एस. कुशवाहा ने बताया है कि विकासखण्ड पन्ना के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पन्ना को शिविर का प्रमुख बनाया गया है। प्राचार्य शा. उत्कृष्ट उमावि. पन्ना, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक पन्ना, प्राचार्य शा.उमावि. बृजपुर तथा प्राचार्य शा. हाईस्कूल गढ़ीपडरिया शिविर में सहायक के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि विकासखण्ड अजयगढ़ के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अजयगढ को शिविर का प्रमुख बनाया गया है। प्राचार्य उत्कृष्ट उमावि अजयगढ, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक अजयगढ, प्राचार्य शा.उमावि. सिंहपुर एवं प्राचार्य शा. हाईस्कूल सब्दुआ कार्यक्रम में सहायक के रूप में उपस्थित रहेंगे। विकासखण्ड गुनौर के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुनौर को शिविर का प्रमुख बनाया गया है। सहायक के रूप में प्राचार्य उत्कृष्ट उमावि गुनौर, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक गुनौर, प्राचार्य शा.उमावि. महेबा तथा प्राचार्य शा. हाईस्कूल पडेरी उपस्थित रहेंगे। विकाखण्ड पवई के लिए विकाखण्ड शिक्षा अधिकारी पवई को शिविर का प्रमुख बनाया गया है। सहायक के रूप में प्राचार्य उत्कृष्ट उमावि. पवई, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक पवई, प्राचार्य शा. उमावि. क. पवई तथा प्राचार्य शा. हाईस्कूल हथकुरी उपस्थित रहेंगे। विकासखण्ड शाहनगर के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शाहनगर को शिविर का प्रमुख बनाया गया है। शिविर में सहायक के रूप में प्राचार्य उत्कृष्ट उमावि. शाहनगर, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक शाहनगर, प्राचार्य शा.उमावि. बिसानी तथा प्राचार्य शा.हाईस्कूल कचैरी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने निर्देश दिए है कि शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाए। आवेदकों के आवेदन पत्रों का पंजीयन एक निर्धारित पंजी में किया जाए। समस्त कार्यवाहियों का प्रतिवेदन 19 मई 2018 को पत्र वाहक द्वारा प्रस्तुत करें।
समाचार क्रमांक 165-1363

Comments
Post a Comment