विवाह सहायता योजना से लाभान्वित होने वाली पहली कल्याणी बनी गणेशी मुख्यमंत्रीजी द्वारा प्राप्त हुआ दो लाख रूपये की राशि का प्रमाण पत्र

पन्ना 21 मई 18/छः वर्ष पूर्व जब गणेशी के पति की मृत्यु हुई तो गणेशी पर जैसे दुःखों का पहाड़ टूट पड़़ा। पति को खोने का गम और अपनी तीन संतानों के पालन पोषण की चिंता ने गणेशी को जैसे और भी परेशान और दुखी कर दिया था। ऐसे समय में अपने ससुराल वालों का साथ ही उसका एक मात्र सहारा बचा था। लेकिन पति की मृत्यु के बाद से उसके ससुराल वालों का व्यवहार ही उसके लिए बदल गया था। कोई भी उसकी और उसके बच्चों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नही था। विधवाओं को आज भी कई सामाजिक उलाहनाएं सहनी पडती हैं। 

इन्हीं सब बातों को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा विधवाओं को कल्याणी सम्बोधन दिया गया है। इसके साथ ही विधवा विवाह योजना के संबंध में मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना लागू की गयी है। जिसमें कल्याणी के पुनर्विवाह पर 2 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने का प्रावधान रखा गया है। पुनर्विवाह कर इस योजना का लाभ उठाने वाली विकासखण्ड अजयगढ़ की निवासी गणेशी खंगार जिले की पहली कल्याणी बन गयी हैं। विगत दिवस 17 मई 2018 को खजुराहो में आयोजित श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्रीजी द्वारा दम्पत्ति को दो लाख रूपये की राशि का प्रमाण पत्र देकर मंच से सम्मानित करते हुए खुशहाल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गयी। यह राशि उनके खाते में प्रदाय कर दी गयी है। गणेशी श्री धमेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी नगर पंचायत परिसर अजयगढ़ से विवाह कर अपना खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनके वर्तमान पति, गणेशी और बच्चों की जिम्मेदारी को भी खुशी-खुशी निभा रहे हैं। योजना के अन्तर्गत प्रोत्साहन राशि पाकर गणेशी और उसका परिवार बहुत खुश है। इसके लिए वह मुख्यमंत्रीजी एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देती हैं।   
समाचार क्रमांक 236-1434

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने 125 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

नेशनल लोक अदालत 08 सितंबर को