अभियुक्त राजेन्द्र कुमार उर्फ बम्बईया पर 2 हजार रूपये का ईनाम घोषित

पन्ना 21 मई 18/थाना कोतवाली जिला पन्ना के अपराध क्र. 38/90 धारा 342, 294, 323 ता.हि. दण्डिक अपील/रिविजन प्रकरण क्रमांक एचसीए 1083/1990 में अभियुक्त राजेन्द्र कुमार उर्फ बम्बईया पिता पीतम्बर दीक्षित उम्र 35 वर्ष निवासी चमनई थाना मुडासन अलीगढ़ हाल तारा थाना अमानगंज को शेष सजा भुगताने हेतु लगातार गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है। 

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने अभियुक्त राजेन्द्र कुमार उर्फ बम्बईया पिता पीतम्बर दीक्षित उम्र 35 वर्ष निवासी चमनई थाना मुडासन अलीगढ़ हाल तारा थाना अमानगंज को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 2 हजार रूपये की
ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 229-1427

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा