सशक्त वाहिनी योजना अन्तर्गत चलाई जा रही निःशुल्क कक्षाएं आवेदन करने वाली महिलाएं/बालिकाएं कक्षा में उपस्थित होकर लाभ उठाएं

पन्ना 11 मई 18/जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय द्वारा सशक्तवाहिनी योजना के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को पुलिस परीक्षा की विशेष तैयारी के लिए लिखित एवं शारीरिक प्रवीण्यता प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत ने बताया कि योजनान्तर्गत लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए 10 मई से कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो गया है। यह कक्षाएं प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना में आयोजित की जा रही हैं। कक्षाओं में कुल 50 बालिकाओं का गणित, सामान्य ज्ञान एवं तर्क शक्ति का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि शारीरिक प्रवीण्यता प्रशिक्षण होमगार्ड के मैदान में जिला कमाण्डेंट होमगार्ड श्री के.के. नारौलिया के मार्गदर्शन में दिया जाएगा। उन्होंने सशक्तवाहिनी योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाली महिलाओं/बालिकाओं से 10 मई से संचालित कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।
समाचार क्रमांक 114-1313

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने दी उपचार सहायता

छत्रसाल महाविद्यालय में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित