मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 11 मई 18/तहसीलदार सिमरिया के प्रतिवेदन अनुसार 18 मार्च 2018 को दिनेश पिता लक्ष्मन काछी उम्र 30 वर्ष निवासी जमुनियाटाप तहसील पटेरा जो कुआंताल मेला बनौली गया था, की कुआंताल स्थित तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई ने कलेक्टर न्यायालय में दिनेश के निकटतम वैध वारिस पत्नी श्रीमती मीना पटेल को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।

    तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक दिनेश के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी श्रीमती मीना पटेल निवासी ग्राम जमुनिया तहसील पटेरा जिला दमोह को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार सिमरिया/पवई को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 103-1302

Comments

Popular posts from this blog

पहला शा. कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय भोपाल में प्रारंभ आवेदन की अंतिम तिथि आज

निरीक्षण हेतु अधिकारियों को दायित्व

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार