अभियुक्त बाबूलाल उर्फ बब्बु पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित

पन्ना 11 मई 18/थाना शाहनगर जिला पन्ना के अपराध क्र 48/91 में अभियुक्त बाबूलाल उर्फ बब्बु पिता गोकुल प्रसाद उम्र 37 साल निवासी पिपरिया थाना शाहनगर की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।

    प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने अभियुक्त बाबूलाल उर्फ बब्बु पिता गोकुल प्रसाद को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये की ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 106-1305

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने दी उपचार सहायता

छत्रसाल महाविद्यालय में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित