
पन्ना 23 मई 18/एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न चलित सेवाओं को समन्वित कर दिया गया है। जिसके तहत दीनदयाल 108 एम्बूलेन्स, जननी एक्सप्रेस, दीनदयाल चलित अस्पताल सेवाओं के लिए अब टोल फ्री नम्बर 108 पर सम्पर्क कर यह सभी सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय श्री व्ही.एस. उपाध्याय ने बताया कि एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली के अन्तर्गत विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त टोल फ्री नम्बर 0755-2527000 की सुविधा भी शासन द्वारा उपलब्ध कराई गयी है। किन्ही कारणों से 108 नम्बर नही लगने पर पी.आर.आई नम्बर 0755-2527000 डायल करके यह सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
उन्होंने जिले के नागरिकों से आवश्यकता पडने पर दिए गए नम्बरों पर काॅल कर इन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
समाचार क्रमांक 259-1457
Comments
Post a Comment