जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक 28 को

पन्ना 23 मई 18/मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की जानी है। जिसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 28 मई 2018 को दोपहर बाद 3 बजे से जिला स्तरीय स्टैण्डिंग  कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला प्रमुख सहित संबंधित सभी अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।
समाचार क्रमांक 266-1464

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक