लेखा परीक्षा दल को निर्धारित प्रपत्र में वांछित डाटा एवं अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश

पन्ना 09 अप्रैल 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि भारत के नियंत्रक महालेखागार परीक्षा नई दिल्ली द्वारा समस्त विभागों एवं अधीनस्थ लेखा परीक्षित ईकाईयों का एक विस्तृत डेटा तैयार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में महालेखागार कार्यालय ग्वालियर से एक लेखा परीक्षण दल 9 अप्रैल से पन्ना जिले में आया हुआ है। आंकड़ों के संकलन हेतु दल द्वारा प्रारूप निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने समस्त कार्यालय प्रमुख को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित प्रारूप् को भरकर हार्ड कापी एवं साफ्टकापी के साथ नियत समयसीमा (दो दिवस के भीतर) में दल प्रभारी श्री पंकज सेगर लेखा परीक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने बताया कि अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी श्री ओहरी का मोबाईल नम्बर 9425316771 एवं दल प्रभारी श्री सेगर का मोबाईल नम्बर 9131631448 है। कार्यालय प्रमुख/आहरण एवं संवितरण अधिकारी लेखा परीक्षा द्वारा चाही गयी जानकारी सुसंगत अभिलेख शीघ्र उपलब्ध कराएं एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करें। किसी भी तरह की समस्या होने पर मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। जानकारी के लिए आवश्यक प्रपत्र कलेक्टर कार्यालय पन्ना से शीघ्र से शीघ्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
समाचार क्रमांक 73-991

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार