कांस्य प्रतिमाओं का संसार छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

पन्ना 24 मार्च 18/संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल के तत्वाधान में 23 से 29 मार्च तक आयोजित कांस्य प्रतिमाओं का संसार छायाचित्र प्रदर्शनी का जिला पुरातत्व संग्रहालय हिन्दूपत महल पन्ना में शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि भारत की प्राचीन विरासत पर प्रकाश डालने में कांस्य प्रतिमाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ये प्रतिमाएं भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है। भारतीय समाज में देवी-देवताओं की पूजा के लिए प्राचीन काल से कांस्य धातु का उपयोग हुआ है। नगरपालिका अध्यक्ष श्री कुशवाहा द्वारा कांस्य प्रतिमाओं का संसार प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। उनके द्वारा प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक आयोजन पर बल दिया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्री अभिलाष साहू, प्राचार्य सेवकलाल कुशवाहा, पत्रकार मोहम्मद शादिक, पप्पू मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, अनुराग पाण्डेय, श्रीमती रेखा पाठक, कु. अभिलाषा सिंह, कु. सुषमा राजे बागरी, जया बागरी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अरूण प्रताप बागरी, रमदमन सिंह, नरोत्तम चैधरी, धमेन्द्र साहू, श्री लक्ष्मण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डाॅ. गोविन्द बाथम प्रभारी संग्रहाध्यक्ष द्वारा किया गया।

संग्रहाध्यक्ष श्री बाथम ने बताया कि प्रदर्शनी में मोहनजोदडो, नित्यांगना, हड़प्पा की पशु आकृति, बेलगाड़ी, भारत एवं विदेशों के संग्रहालयों में सुरक्षित हस्ति आकृति, विष्णु, बुद्ध, बौद्व सप्त, मंजूश्री, शिवशक्ति, गणेश, चतुरानन विष्णु, पार्वती, धर्मराज, रेवन्त, गजेन्द्र मोक्ष, तीर्थकर पाश्र्वनाथ, महावीर, यक्षी अंबिका, बालकृष्ण, नटराज, राम, नन्दी, लड्डू गोपाल, अन्नपूर्णा आदि प्रतिमाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
समाचार क्रमांक 259-845

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना आवेदन की अंतिम तिथि आज

पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक आयोजित कलेक्टर ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही की जाएगी कार्यवाही-कलेक्टर

अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन अपात्र पाए गए 543 अध्यापकों का संविलियन रोका गया, 24 तक दर्ज कराएं आपत्ति