नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आज

पन्ना 13 मार्च 18/न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश सिंह राणा ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 14 अप्रैल 2018 को सम्पूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया है कि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों को रखे जाने एवं निराकरण के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में 14 मार्च को शाम 5 बजे से नवीन न्यायालय परिसर एडीआर सेंटर पन्ना में बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।
समाचार क्रमांक 99-685

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा