मृतक के वैध वारिस को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 13 मार्च 18/तहसीलदार अमानगंज द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि 10 सितंबर 2016 को अंधरखुआ हार में पन्ना कटनी रोड से लगे खेत की रखवाली करते समय मोहन पिता तिजईया चैधरी निवासी अमानगंज की ओर आ रही छंगेराजा बस की टक्कर से मोहन की मृत्यु हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर ने कलेक्टर न्यायालय में मृतक के निकटतम वैध वारिस पत्नी श्याम बाई को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।

    तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक मोहन के निकटतम वैध वारिस उसके उसकी पत्नी श्याम बाई निवासी अमानगंज जिला पन्ना को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता सड़क दुर्घटना मद से स्वीकृत की है।
समाचार क्रमांक 100-686

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार